Advertisement

Kriti and Pulkit wedding invitation card : पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द ही लेंगे सात फेरे, वायरल हुआ शादी का इनविटेशन कार्ड

Share
Advertisement

Kriti and Pulkit wedding invitation card : बॉलीवुड के फेमस कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट लम्बे समय से चर्चा में थे , अब यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों का वेडिंग इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

Advertisement

Kriti and Pulkit wedding invitation card

बॉलीवुड के फेमस एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा बहुत लम्बे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने एक साथ ऑन स्क्रीन भी काम किया है। कृति और पुलकित की जोड़ी वीरे की वेडिंग में देखी गयी थी। इसके बाद दोनों पागलपंती में भी एक साथ नज़र आये थे। यही उनके रिलेशनशिप का स्टार्ट था। पहले तो दोनों ने एक दुसरे को सीक्रेटली डेट किया फिर कपल ने अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने ओपन कर दिया। अब बहुत जल्द यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह कार्ड एक एनीमेशन इनविटेशन कार्ड है जिसमे चारों और नीला समंदर है वहीं पुलकित और कृति बालकनी में बैठे हैं। पुलकित ने हाथ में गिटार पकड़ रखा हैं और फोटो में उनके डॉग्स भी बैठे हैं। कार्ड पर लिखा है “Can’t wait to celebrate with our squad. Love Kriti and Pulkit”

आखिर किस दिन कर रहे शादी :

खबर सामने आ रही है कि 13 मार्च को यह कपल एक हो जाएगा। हाल ही में कृति और पुलकित की इंगेजमेंट की तस्वीरीं सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थीं , और अपनी शादी की  हिंट कृति ने वैलेंटाइन्स दे पर इंस्टा की  एक पोस्ट से दे दी थी जिसके कैप्शन में उन्होंने साफ़ लिखा था “let’s march together hand in hand”  फैन्स तभी से कयास लगाने लगे थे की उनका फेवरेट कपल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

फिर से दूल्हे बनेंगे पुलकित :

फुकरे एक्टर पुलकित पहली बार दूल्हे नहीं बन रहे हैं। इससे पहले उनकी शादी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में हुई थी। लेकिन कहते हैं न हर रिश्ते की उम्र लम्बी नहीं होती एक साल के अंदर ही यानी कि 2015 में उनका तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें : Delhi Budget 2024: दिल्ली की पचास लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से होगा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *