Advertisement

Don 3 : Kiara Advani ने Don 3 के लिए चार्ज की मोटी रकम, सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग।

Share
Advertisement

Don 3 : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Kiara Advani हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म Don 3 को लेकर चर्चा में  बनी हुई हैं। अब खबर सामने आ रही है कि किआरा ने इस मूवी के लिए बहुत मोटी फीस चार्ज की है।

Advertisement

Don 3 Kiara Advani:

Kiara Advani बी टाउन में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आये दिन सोशल मीडिया पर उनका जिक्र होता रहता है।  अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में किआरा आडवाणी ने एक ख़ास जगह बना ली है। किआरा आडवाणी Ms Dhoni : The Untold Story से लाइमलाइट में आयी थीं उसके बाद तो एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट मूवी दी जिसमे शेरशाह, कबीर सिंह, भूलभुलैया 2, सत्यप्रेम की कथा जैसी मूवीज शामिल हैं, और अब वो फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 में लीड रोल में नज़र आने वाली हैं। 

Don 3 से Kiara Advani ने चार्ज की अब तक की सबसे ज्यादा फीस :

खबर सामने आ रही है कि किआरा के लिए डॉन 3 उनके करियर की सबसे महंगी मूवी रहेगी। किआरा ने मूवी के लिए 13 करोड़ चार्ज किये  हैं। किआरा डॉन 3 के साथ वॉर 2 में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी लेकिन उन्होंने डॉन 3 के लिए वॉर 2 से 50 फीसदी ज्यादा फीस चार्ज की है। हालाँकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इस बात की कोई कन्फर्मेशन नहीं आयी है। डॉन 3 के लिए पहले फरहान ने कृति सेनन को सिलेक्ट किया था लेकिन फिर बाद में किआरा को इस रोल के लिए कन्फर्म कर दिया गया।

Don 3 में पहली बार स्क्रीन पर नज़र आयेगी किआरा और रणवीर की जोड़ी :

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म डॉन 3 एक फ्रेन्चाइसी फिल्म है। डॉन 2 में शाह रुख खान को देखा गया था। हालाँकि रणवीर का शाह रुख खान को रिप्लेस करना फैन्स को ख़ासा पसंद नहीं आया। सूत्रों की मानें तो रणवीर का कहना था कि स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री किआरा के साथ अच्छी लगेगी क्योंकि उनकी ऑफ स्क्रीन बॉन्डिंग अच्छी है। देखना दिलचस्प होगा कि लोग इस जोड़ी को कितना पसंद करेंगे, और रणवीर शाह रुख खान की जगह ले पायेंगे या नहीं।

Don 3 release :

फिल्म में एक्शन जबरदस्त होगा। किआरा फुल एक्शन मोड में नज़र आने वाली हैं। खबर है कि यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। डॉन 3 का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। वहीं, उनके प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Delhi Chalo: आज फिर देशभर के किसानों का दिल्ली कूच, राजधानी में बढ़ी कड़ी सुरक्षा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें