करीना कपूर और सैफ अली खान के घर विराजे गणपति, शेयर की तस्वीरें

Share

मुंबई। पूरे देश में आज धूमधाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। चारों ओर गणपति की धूम देखने को मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों के घर गणपति पधारे है। सेलेब्स ने अपने गणपति पूजा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बता दें कि इस साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर करीना कपूर और सैफ अली खान के घर भी गणपति बप्पा पधारे हैं। खुद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की हैं, जिनमें वह सैफ और बेटे तैमूर के साथ भगवान की आराधना करते हुए नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में करीना कपूर, सैफ अली खान और नन्हें तैमूर गणपति की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। गणेश जी की मूर्ति के सामने करीना, सैफ और तैमूर हाथ जोड़े प्रार्थना करते दिख रहे हैं।

तस्वीर में सैफ और तैमूर सफेद रंग की कुर्ता पायजामा तो करीना कपूर नाइट ड्रेस में दिख रहीं हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है ‘मेरी जिंदगी के सबसे खास लोगों के साथ गणेश चतुर्थी मना रही हूं और टिम टिम के क्ले के छोटे से गणपति बेहद क्यूट हैं। हैप्पी गणेश चतुर्थी.’

साथ ही करीना कपूर ने तैमूर की ओर से बनाई गई क्ले की पिक शेयर की है। तैमूर ने वाकई में बेहद क्यूट छोटे से गणपति को बनाया है।

लोग तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई दे रहे हैं और साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि करीना कपूर-सैफ अली खान, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख सहित ऐसे कई सितारें है जो गणेश पूजा को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं।

मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के घर गणेशोत्सव की धूम देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *