jubin nautiyal songs: जुबिन का यह गाना हो रहा है तेजी से वायरल, अबतक मिले 40 करोड़ व्यूज

Jubin nautiyal Song: जुबिन के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह गाना अबतक करोड़ों बार देखा जा चुका है। इस गाने से जुबिन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। गाने के बोल हैं (Dil Galti Kar Baitha Hai) दिल गलती कर बैठा है। इस गाने में जुबिन के साथ हैं अभिनेत्री मौनी रॉय।
Dil Galti Kar Baitha Hai सॉन्ग को जुबिन ने अपनी बेहतरीन और मखमली आवाज दी है। गाने को सुनकर आप खुद को झूमने से नहीं रोक पाएंगे। इस गाने को आशिष पांडा द्वारा निर्देशित किया गया है।
T-Series के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज किया गया है। गाने के बोल लिखे हैं मनोज मुंतशीर ने और मीट ब्रोस ने इसका संगीत दिया है। गाना खुद जुबिन ने गाया है और गाने में अभिनय भी किया है।
Jubin Nautiyal Hit Song
Dil Galti Kar Baitha Hai | Meet Bros Ft. Jubin Nautiyal | Mouni Roy | Manoj M | Ashish P | Bhushan Kumar
Dil Galti Kar Baitha Hai Song Star Cast
- Song: Dil Galti Kar Baitha Hai
- Music – Meet Bros
- Singer – Jubin Nautiyal
- Lyrics – Manoj Muntashir
- Video Director – Ashish Panda
बता दें कि जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जुबिन का जन्म 13 जून 1989 को हुआ था। जुबिन को बजरंगी भाईजान के लिए उनके गीत “जिंदगी कुछ तो बता (दोहराव)” के लिए 8वें मिर्ची म्यूजिक अवार्ड्स, 2016 में अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था।
जुबिन ने गायिकी के क्षेत्र में अबतक कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। हाल के दिनों में जुबिन के बैक-टू-बैक कई गाने हिट हो रहे हैं। इसी क्रम में जुबिन का एक गाना (Jubin Nautiyal Hit Song) ‘दिल गलती कर बैठा है’ सुपरहिट हुआ। रिलीज के बाद से ही यह अबतक लोगों की जुबान पर जस की तस है।
यह भी पढ़ें – रश्मि देसाई ने उमर रियाज के साथ ऐसा Video किया शेयर, यूजर्स बोले- इसकी उम्मीद नहीं थी…