Advertisement

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति में डूबी ये 5 बॉलीवुड फिल्में, जो भारत की आजादी की लड़ाई को दर्शाती हैं

Independence Day 2022
Share
Advertisement

Independence Day 2022: इस साल देश की आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में इस मौके पर अगर आप इन 5 बॉलीवुड फिल्मों को देखेंगे तो आपके अंदर भी देश के लिए प्यार उमड़ पड़ेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश का हर नागरिक देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ होता है।

Advertisement

फिल्म (बार्डर)

मूवी बार्डर किसी भी हिंदुस्तानी के अंदर देशभक्ति को जगा सकती है। फिल्म में सनी पाजी के किरदार और भारतीय सेना की जाबांजी देखकर किसी भी हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर में सनी पाजी ने कैसे 1971 के लोंघेवाला युद्ध के दौरान दुश्मन पाकिस्तान के सैनिकों का सफाया किया और पाकिस्तान को हार की धूल चटायी देखकर मजा आ जाता है।

फिल्म (द लीजेंड ऑफ भगत सिंह)

इस फिल्म में राजकुमार संतोषी ने भारत के उन युवा स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की कहानी की शानदार तरह से दिखाया है। इस फिल्म को देखने के बाद आपकी आंखे नम हो जाएंगी।

फिल्म (चक दे ​​इंडिया)

इस मूवी में यह दिखाया गया है कि कैसे भारत की महिलाएं भी किसी भी मामले में कम नहीं है। फिल्म में भारतीय लड़कियां एक जुट होकर हॉकी विश्वकप को जीतती है और दुनिया को दिखाती है कि ये नया भारत कुछ भी कर सकता है। फिल्म में महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभा रहे शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है।

फिल्म (लगान)

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान हर क्रिकेट प्रेमी के पहली पसंद है। इस फिल्म में कैसे लगान से बचने के लिए 11 हिंदुस्तानी अंग्रेजो के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलते हैं और उन्हें उन्हीं के स्पोर्टस में हराते हैं। इस फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद किया गया था।

फिल्म (तिरंगा)

Film तिरंगा में ब्रिगेडियर का किरदार निभाने वाले राज कुमार और एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाने वाले नाना पाटेकर ने मिलकर देश के दुश्मनों का कैसे सफाया किया और देश के ऊपर होने वाले बड़े आतंकी हमलें से बचा लिया था। स्वतंत्रता दिवस पर हर हिंदुस्तानी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Read Also:- अपने घर पर तिरंगा लहराकर शामिल हो जाइए आजादी के अमृत महोत्सव में और हासिल करिए सर्टिफिकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें