Advertisement

पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

Share

पंजाबी सिंगर अल्फाज हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस समय मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट है लेकिन अब खतरे से बाहर हैं।

सिंगर अल्फाज
Share
Advertisement

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। पंजाबी सिंगर अल्फाज हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अल्फाज इस समय मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंगर अल्फाज पर हुए हमले की खबर रैपर हनी सिंह ने ही दी थी।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अल्फाज अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे, जिसके बाद किसी बात पर आपस में ही बहस हुई और उसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि अल्फाज पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पंजाब इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अल्फाज के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी है। लेकिन खबर है की अल्फाज अब खतरे से बाहर हैं।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले विक्की को हिरासत में लिया है। आरोपी विक्की को हरियाणा के पंचकूला से पकड़ा गया है।

कौन हैं अल्फाज?

बता दें कि अल्फाज बहुत ही फेमस सिंगर हैं। उनकी पहचान एक्टर और मॉडल के साथ राइटर के रूप में भी है। उनका असली नाम अमनजोत सिंह पंवार है। उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से 2011 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। उनका डेब्यू गाना काफी हिट रहा था। फिल्मों में अल्फाज को साल 2013 में देखा गया था। उनकी पहली फिल्म जट्ट एयरवेज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *