Advertisement
Entertainment

बॉलीवुड सितारों पर भी दिखा आजादी का खुमार, तिरंगे के साथ कहा ‘जय हो’

Share
Advertisement

भारत आज अपनी 75वीं वर्षगांठ बना रहा है। वहीं बॉलीवुड सितारों पर भी आजादी का रंग दिखाई दिया। कई स्टार्स ने तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करा के सोशल मीडिया पर शेयर किया तो कुछ स्टार्स ने वीडियो बना कर आजादी की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ की पोस्ट जीत लेगी आपका दिल

बॉलीवुड के बिग बी को यूंही करोड़ो दिलों की जान नहीं कहा जाता है। स्वंतत्रता दिवस के खास मौके पर उन्होनें सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर बेहद ही दिल जीत लेनी वाली पोस्ट की जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगें। इस पोस्ट में उन्होनें एकता का संदेश देते हुए स्वंतत्रता दिवस की बधाई दीं। अमिताभ ने ‘नेशनल एंथम जन गण मन को मूक भाषा में परफॉर्म किया। इस वीडियो में अमिताभ के साथ दिव्यांग बच्चे भी दिखाए गए हैं। वीडियो को शेयर कर अमिताभ ने कैप्शन दिया –जय हिंद

Virushka ने शेयर की तिरंगे के साथ अपनी खुशी

Virushka ने तिरंगे के साथ पोज देते हुए अपनी खुशी जाहिर की। दोनों ने प्यारी सी स्माइल के साथ फैंस का दिल जीत लिया। वहीं अनुष्का ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखते हुए कहा कि हमारी आजादी के 75 साल का जश्न दुनिया भर के सभी भारतीयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं

बॉलीवुड के किंग खान ने परिवार के साथ फहराया तिरंगा

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरूख खान भी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए उन्होनें पूरे परिवार के साथ तिरंगे को फहराया और साथ में फोटो भी क्लिक कराई। इस दौरान उनकी पत्नी गौरी खानबेटे आर्यन और अबराम भी शामिल रहे। शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”अपने से छोटों को देश के लिए दिए बलिदान का महत्व सिखाने के लिए अभी और वक्त लगेगा लेकिन उन्हें उन्ही के हाथों झंडा फहराते देखने में जो खुशी है वो कहीं नहीं है।

श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया पर दिखा देशप्रेम

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी देशभक्ति का वीडियो शेयर करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। श्रद्धा हाथ में तिरंगे पकड़े हुए इंडियन आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ साथ पोस्ट में लिखा वंदे मातरम

तिरंगे के साथ अनिल कपूर ने की मार्च

65 साल की उम्र में अनिल कपूर कितने फिट और एनर्जेटिक हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। देश के लिए उन्होनें अपनी भक्ति को अलग ही ढंग में लोगों के सामने पेश किया। अनिल कपूर तिरंगे के साथ मार्च करते हुए नजर आए साथ ही उन्होनें कैप्शन देते हुए लिखा सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते हुए! जय हिन्द

अनुमप खेर ने आदर भाव के साथ दिखाई देशभक्ति

अनुमप खेर उन एक्टर्स में शामिल हैं जो देशभक्ति के भाव को दिखाने के लिए पीछे नहीं हटते हैं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर देशभर को 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी और लिखा- ”विश्व में रह रहे सभी भारतवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करे। भारत माता की जय!”

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने बताई आजादी की कीमत

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार देशभक्ति के फिल्मों के साथ साथ रियल लाइफ में भी देश के लिए अपनी समर्पण भावना दिखाने में पीछे नहीं हटते हैं। अक्षय आजादी के इस पर्व की महत्ता इसलिए भी ज्यादा समझते हैं क्योंकि वो खुद भी एक आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। अक्षय ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”स्वतंत्रता की कीमत इतने बलिदान देकर जानी है. हमेशा इसे संजो कर रखें. आजादी का दिन मुबारक”।

अजय देवगन ने अनोखे ढंग में दिखाई देशभक्ति

अजय ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें ना सिर्फ अजय बल्कि सेट पर मौजूद हर एक व्यक्ति ने भारतीय झंडे का बैज लगाया हुआ था शूटिंग सेट का माहौल आजादी के रंग में रंगा नजर आ रहा है अजय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”आजादी के 75 साल, हम में से प्रत्येक के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। हम ताकत से ताकत की ओर बढ़ रहे हैं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।”

Recent Posts

Advertisement

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

This website uses cookies.