Advertisement

अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली के साथ रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल

Share
Advertisement

नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। वे अक्सर कुछ ना कुछ अपने फैन्स के लिए शेयर करते रहते है जिन्हें लोग काफी पसंद करते है। जाहिर सी बात है इनकी फैन-फॉलोइंग की तादाद जो इतनी लंबी है।

Advertisement

अब इन दोनों ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर इनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक साबुन के ब्रांड के लिए एडवर्टाइजमेंट किया हैl इस एडवर्टाइजमेंट में पहली बार एक दूसरे को रोमांटिक अंदाज में साथ डांस करते देखा जा सकता है। दोनों का अंदाज इतना खूबसूरत है कि इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

वीडियो में विराट अपनी पत्नी अनुष्का की खूबसूरती से प्रभावित नजर आ रहे हैं और वह गाना गाते हुए डांस कर रहे हैंl गाना भी खास है जिसमें विराट अनुष्का की खूबसूरती का बखान कर रहे है। ‘यह चांद सा रोशन चेहरा…तारीफ करुं क्या’। दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा हैl

इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड में भारत को इंग्लिश टीम के खिलाफ 4 अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

कुछ दिनों पहले कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका का छह महीने का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीर भी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें