Advertisement

Sunil Grover की Surgery के बाद Salman ने अपनी मेडिकल टीम को सौंपी जिम्मेदारी

Share
Advertisement

बताया जाता है कि सलमान खान और सुनील ग्रोवर एक-दूसरे को काफी नजदीक से जानते हैं। सुनील ग्रोवर की सर्जरी के बाद उनकी जिम्मेदारी सलमान ने अपनी डॉक्टर्स की टीम को दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि एक्टर सुनील ग्रोवर को शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था। चेकअप के बाद एक्टर की चार ब्लॉकेज नजर आई थीं। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करना सही समझा। सर्जरी के बाद सुनील का डॉक्टरों की टीम निगरानी रख रही है।

सलमान रख रहे हैं सुनील की तबीयत का पूरा ध्यान

सलमान की डॉक्टरों की टीम पर्सनली सुनील की देख-रेख कर रहे हैं। एक्टर सुनील की तबीयत पर अपनी पूरी नजर रख रहे हैं। सुत्रों के मुताबिक, जब वह अस्पताल में भर्ती थे तो सलमान कॉल पर बने हुए थे। उन्होंने एक्टर की सर्जरी पर पूरा ध्यान रखा और यह सुनिश्चित किया कि जल्द ही ग्रोवर ठीक हो जाएं। अब ग्रोवर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में सलमान ने अपनी डॉक्टर्स की टीम को ग्रोवर की देख-रेख करने का कहा है। उनकी टीम बरीकी से उनकी हेल्थ का ध्यान रख रही है। 

कपिल शर्मा ने जताई चिंता

सुनील की सर्जरी पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इस खबर को सुनकर शॉक्ड रह गया। मुझे उनके स्वास्थ्य की बहुत चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।

कपिल बोले- “मैं सुनील के हेल्थ के बारे में एक कॉमन दोस्त से जानकारी ली है। हम दोनों ही पिछले कई सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं तो हमारे कई कॉमन दोस्त हैं। वे सभी सुनील की हेल्थ अपडेट मुझे दे रहे हैं। वह ठीक हैं, हम सभी यह सुनिश्चित कर रहे हैं।” कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ने साल 2017 में अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए थे। किसी बात पर अनबन होने के कारण सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। हालांकि, दोनों अच्छे दोस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *