Advertisement

मोनोकनी में रुबीना दिलैक का ग्लैमरस अंदाज, स्वीमिंग पूल में दिए पोज

Share
Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और तस्वीरों से सनसनी मचा देती हैं। हाल ही में रुबीना ने बिकिनी पहने कई फोटोज शेयर की थी। जो काफी वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने स्विमसूट पहने एक वीडियो को शेयर किया है। बता दें एक्ट्रेस का यह वीडियो चर्चा में है। वीडियो में रुबीना येलो कलर की मोनोकनी पहने नज़र आ रही हैं। स्वीमिंग पूल में मोनोकिनी पहनकर पोज देते हुए रुबीना काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

Advertisement

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस खूबसूरत लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस तमाम कमेंट कर रहे हैं। राहुल महाजन ने भी उनके इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा- ???wow ?.

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पिंक कलर की एथनिक ड्रेस पहन कर तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ भी पोज दिए थे। फैंस दोनों की जोड़ी को खुब पसंद करते है। फिलहाल दोनों पंजाब गए हुए हैं। इन दोनों सितारों ने 2018 में एक दूसरे से शादी की थी।

बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला कंटेस्टेंट के तौर पर घर का हिस्सा बने थे। यहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे भी किए थे। कपल ने बताया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें थीं। इसीलिए दोनों तलाक तक लेने वाले थे। बिग बॉस के घर में साथ रहने के बाद दोनों एक बार फिर करीब आए और उनका रिश्ता मजबूत हो गया था। इसके बाद रुबीना ने बिग बॉस 14 जीता था।

बिग बॉस जीतने के बाद रुबीना दिलैक कलर्स टीवी के शो शक्ति अस्तित्व के एहसास में कम बैक कर शो में नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ अभिनव शुक्ला शो खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगे। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग केप टाउन में हुई थी। हाल ही में शो से अभिनव का प्रोमो भी शेयर किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें