करीना कपूर ने दिखाई अपने तीसरे ‘बच्चे’ की झलक, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Share

मुंबई। करीना कपूर इन दिनों काफी चर्चा में है। हालांकि, इसबार वे किसी फिल्म या शो के लिए नहीं बल्कि अपने बच्चे को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है लेकिन अब बेबो ने अपने तीसरे बच्चे की झलक दिखा दी है।

बता दें कि 2015 में करीना कपूर ने तैमूर को जन्म दिया और 2021 में वो दूसरे बेटे की मां बनीं लेकिन अब हर कोई उनके तीसरे बच्चे के बारे में जानना चाहता है। करीना इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही है।

आपको बता दें कि करीना कपूर का तीसरा बच्चा कोई और नहीं बल्कि उनकी वो किताब है जो उन्होंने सेकेंड प्रेगनेंसी के दौरान लिखी है और आज उन्होंने उस किताब को लॉन्च कर दिया है। किताब का नाम है करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल Kareena kapoor Khan’s Pregnancy Bible। इसे लॉन्च करते ही यह काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग किताब में लिखी बातों को जानना चाह रहे हैं।

अभिनेत्री करीना ने प्रेग्नेंसी बाइबल नाम की इस किताब में अपने प्रेग्नेंसी पीरीयड के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने क्या कुछ फील किया…क्या कुछ अनुभव उन्हें इससे मिला वो सब कुछ इस किताब में लिखा, आपको मिल जाएगा। वहीं करीना कपूर ने इस किताब को अपना तीसरा बच्चा भी बताया है। उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान कुछ अच्छे दिन भी थे तो कुछ बुरे भी। कभी उन्हें काम पर भी जाना पड़ा तो कभी वो बेड तक से नहीं उठ पाती थीं। एक तरह से ये किताब उनके शारीरिक और मानसिक दोनों ही प्रकार के अनुभवों को शेयर करती है।

बता दें कि किताब की अनाउंसमेंट से कुछ देर पहले ही करीना कपूर ने सोनोग्राफी की रिपोर्ट शेयर कर हर किसी को सकते में डाल दिया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि वो कुछ एक्साइटमेंट करने जा रही हैं। अब वो क्या है इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। लेकिन करीना की इस पोस्ट ने लोगों को एक्साइटेड जरूर कर दिया है। हालांकि, अब यह साफ हो गया है कि करीना का कुछ नया करना उनकी नई किताब है जो खासतौर से महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *