Advertisement

JEE Main 2023: NTA जल्द ही जारी कर सकता है नोटिफ़िकेशन, जानें सम्भावित तिथि और अन्य जानकरियां

JEE Main 2023
Share
Advertisement

JEE Main 2023: NTA द्वारा JEE Main 2023 की आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2022 से शुरू की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि JEE Main 2023 सम्पूर्ण जानकारी इच्छुक उम्मीदवार जल्दी ही ऑनलाइन देख सकेंगे।

Advertisement

NTA जल्द ही जारी कर सकता है नोटिफ़िकेशन

JEE Main एकराष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जिसे NTA हर साल में दो सत्रों में आयोजित करताहै।यह प्रवेश परीक्षा देश के विभिन्न प्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में B.E / B.Tech/ B.Plan / B.Arch कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित करायी जाती है।

बता दें कि JEE Main 2023 सत्र 1 की परीक्षा अप्रैल 2023 के महीने में करायी जाएगी सत्र 2 की परीक्षा मई 2023 के महीने में आयोजित होगी।

अपना पंजीकरण करने से पूर्व छात्र अपनी JEE Main 2023 की पात्रता मापदंड ज़रूर नाप ले, मापदंड निम्न प्रकार से है –

छात्र के पास 10 वीं और 12 वीं स्तर की योग्यता होनी चाहिए। जो उम्मीदवार 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं दे रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं। वह छात्र जिन्होंने डिप्लोमा किया है वह भी आवेदन कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों का प्रवेश केवल IIT में होगा।आवेदक 12वीं स्तर की परीक्षा में न्यूनतम पांच विषयों- भौतिकी और गणित (अनिवार्यविषय) व्रसायनविज्ञान / बायो टेक्नोलॉजी/ बायोलॉज / तकनीकी विषय (अन्य विषय) से पास होने चाहिए।

जानें सम्भावित तिथि और अन्य जानकरियां

जिन छात्रों ने वर्ष 2021 और 2022 में 12वीं उतीर्ण किया है अथवा 2023 वर्ष में उतीर्ण करेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2023 परीक्षा में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं, हालांकि इस पर अब तक कोई अधिकारिक सूचना जारी नही की गयी है। UGC अध्यक्ष ‘जगदेशकुमार’ का कहना है कि JEE Main तथा NEET परीक्षायें CUET में मर्ज के बारे में विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक टीम गठित की गयी है।

इस सम्बंध में जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि समान विषयों पर छात्रों की बार-बार परीक्षा लेने के बजाय एक ही एकांकी परीक्षा करायी जाए। UGC या NTA के द्वारा जल्द ही JEE Main 2023 की परीक्षा तिथि तथा अन्य जानकारी वेबसाइट पर जल्दी जारी कर दी जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *