Delhi NCRराष्ट्रीय

Disaster Management: आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जारी किया गया फंड

Disaster Management: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए वित्तीय सहायता के रूप में गुजरात को ₹338 करोड़ और हिमाचल प्रदेश को ₹633 करोड़ जारी करने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गुजरात क्षेत्र चक्रवात बिपरजॉय से बुरी तरह प्रभावित हुआ था और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, केंद्र और राज्य ने इससे पहले अच्छी तैयारी की।

Disaster Management: वित्तीय सहायता को दी मंजूरी

गृह मंत्री कार्यालय ने कहा, “गृह मंत्रालय ने आज गुजरात को ₹338.24 करोड़ की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है।” केंद्र ने पहले राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को अपने हिस्से की पहली किस्त, ₹584 करोड़ जारी की थी। गृह मंत्री कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से ₹633.73 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को भी मंजूरी दी है। बता दें कि इस साल के दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान पहाड़ी राज्य बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

Disaster Management: केंद्रीय टीम की हुई थी प्रतिनियुक्ति

आपदा से प्रभावितों लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने के राज्य सरकार के ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बिना केंद्रीय टीम की प्रतिनियुक्ति की गई। राज्य सरकार को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए 21 अगस्त को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से ₹200 करोड़ की राशि अग्रिम रूप से जारी की गई थी। गृह मंत्री कार्यालय ने कहा कि केंद्र ने पहले राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को अपने हिस्से की दोनों किश्तें जारी की थीं, जो कुल मिलाकर ₹360.80 करोड़ थीं।

ये भी पढ़ें- Politics: अमित शाह पर राहुल गांधी का कटाक्ष, कहा नहीं जानते हैं इतिहास

Related Articles

Back to top button