
हरियाणा में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब तक डेंगू के 1362 मरीजों की पुष्टि हुई है। रोहतक, चरखी दादरी, यमुनानगर, जींद और रेवाड़ी जैसे जिलों की स्थिति सबसे खराब है।
हरियाणा की स्थिति डेंगू की वजह से बदतर होती जा रही है। डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हर दिन करीब 62 नए केस सामने आते हैं और अब तक 10 दिनों में राज्य में 739 डेंगू केस मिले हैं। अब प्रदेश में डेंगू के 1362 मरीज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार डेंगू से अब तक सात लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।
स्वास्थय विभाग ने की लापरवाही
स्वास्थ्य विभाग ने 21 अगस्त के बाद से डेंगू के लार्वा का किए जाने वाला सर्वे पूरी तरह से बंद कर दिया है। अब तक केवल 1,63,44,075 घरों में डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया है। 85,901 घरों में डेंगू बुखार करने वाले मादा एडीज एजिप्टी मच्छर का लार्वा मिला था। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही इसकी सबसे बड़ी वजह है कि डेंगू इस बार अगस्त महीने में इतना फैल गया क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री ने फॉगिंग का काम रोकने का निर्देश दिए थे, जिस वजह से कई जिलों में फॉगिंग मशीनें खराब हो गईं।
प्रदेश में अब तक 30,486 लोगों के डेंगू सैंपल जांच किए गए हैं। 1362 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनमें से लगभग 120 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, उनमें से 55 निजी अस्पतालों में भर्ती हैं और 65 सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं अब तक 338 लोगों को छुट्टी दी गई है। रोजाना करीब 62 नए डेंगू केस प्रदेश के जिलों में सामने आ रहे हैं।
डेंगू से 7 लोगों की हो चुकी है मौत
प्रदेश में डेंगू से अब तक 7 लोग मर चुके हैं। “दैनिक भास्कर” की रिपोर्ट के अनुसार जींद में डेंगू से 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं नूंह, गुरुग्राम, पंचकूला, चरखी दादरी और भिवानी में एक- एक मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम, पंचकूला और नूंह में डेंगू से मरने की पुष्टि नहीं की है। प्रदेश में मलेरिया के 40 और चिकनगुनिया के 69 केस भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें – देहरादून में बना डेंगू कंट्रोल रूम, लोगों ने दर्ज की अपनी शिकायतें