उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना

Share

Delhi Weather Update : दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 25 से 35 किमी प्रति घंटे से लेकर 45 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। आठ मार्च को बिहार में आंधी व बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इस विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। 11 मार्च को उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ेगा जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड का असर रहेगा। वहीं उत्तर भारत के इलाकों में पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं कहर ढा सकती हैं।

अधिकतम 29 और न्यूनतम 13 डिग्री

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बृहस्पतिवार को ठंडी हवाएं चलेंगी और बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन अगले दिन शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। आज तापमान दिल्ली में अधिकतम 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की उछाल आने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा जो 11 मार्च तक 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बारिश होनें कि संभावना

दिल्ली-एनसीआर जहां ठंडी हवाओं से जूझ रहा है वहीं बिहार में आंधी व बारिश का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आठ मार्च को बिहार में आंधी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सात और आठ मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इधर निचले क्षोभमंडल स्तरों में पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय में कही- कही बारिश होनें कि संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे चार से छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें : हाई सैलरी पैकेज में यूपी का ये संस्थान हुआ शामिल, छात्रों को मिल रहा 75 लाख का पैकेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें