Delhi NCRराष्ट्रीय

Delhi Weather Update: गणतंत्र दिवस पर कैसा होगा दिल्ली का मौसम ? जानें

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत मे ठंड का कहर जारी है। वहीं 26 जनवरी को देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाएगा। विजय चौक से गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत होगी, जो लाल किला पर खत्म हो होगी। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच परेड देखने आए लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी।

मौसम विभाग की मानें तो गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का एहसास हो सकता है। कल यानी 26 जनवरी के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। वहीं, कल नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, नई दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा भी देखने को मिलेगा। आनेवाले दिनों में नई दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।  

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक,  कल इंडिया गेट पर कल न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लाल किला की बात करें तो इस इलाके में न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:Republic Day Parade: 26 जनवरी की परेड में इस बार दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी पहली बार कर्तव्य पथ पर करेगी मार्च

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button