Delhi NCR

दिल्ली: जल बोर्ड की सूचना, 2 दिन नहीं आएगा पानी, जाने कौन एरिया रहेगा प्रभावित

Delhi Water Alert: दिल्ली जल बोर्ड की ओर से दक्षिणी दिल्ली के लोगों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली जल बोर्ड ने आधिकारिक सूचना देते हुए दक्षिणी दिल्ली के लोगों के लिए पानी की आपूर्ति को लेकर अलर्ट किया है। बोर्ड ने जानकारी दी है कि वजीराबाद वाटर प्लांट में मरम्मत का काम किया जाना है। इसके चलते दक्षिणी दिल्ली के कई क्षेत्रों में 4 और 5 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसलिए सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करने की सलाह दी जाती है।

अलर्ट मोड में रहे 2 दिन नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी, ओखला, लाजपत नगर, महारानी बाग, ईस्ट ऑफ कैलाश के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में 4-5 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने कहा कि वजीराबाद वाटर प्लांट में किसी कमी के चलते मरम्मत की जाएगी। साथ ही दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा कि दक्षिणी दिल्ली के निवासी आवश्यकता के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें। हालांकि, अनुरोध पर पानी के टैंकर भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

4 और 5 अक्टूबर को रहेगी पानी की दिक्कत

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा कि 4 अक्टूबर को कालिंदी कॉलोनी, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ईश्वर नगर, सुखदेव विहार, जाकिर नगर और आसपास के क्षेत्रों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। वहीं, 5 अक्टूबर को ESI क्षेत्र भी प्रभावित होंगे, यहां पर भी सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: उच्च न्यायालय में “ONE NATION, ONE EDUCATION” का विरोध, सीबीएसई ने कहा पाठ्यक्रम स्थानीय संस्कृति से करेगा दूर

Related Articles

Back to top button