Rajasthan News : राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम काफी बदलता रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि (हिम गिरना) हो सकती है. विभाग ने किसानों और आम लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है.
मौसम केंद्र के मुताबिक, 6 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके चलते इन क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी होने की संभावना है.
तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना
7 अप्रैल को मौसम का असर और बढ़ेगा. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में हवाओं की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है. कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में 20 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.
फसल और अनाज सुरक्षित रखें
8 अप्रैल को राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रहने का अनुमान है, जबकि बाकी इलाके में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. 9 अप्रैल से अगले 3-4 दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
मौसम विभाग ने किसानों को विशेष चेतावनी दी है कि वे फसल, अनाज और कृषि सामग्री को ढककर या सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान न हो.
ये भी पढ़ें – डायलिसिस से लेकर कैंसर के इलाज तक, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने 2 लाख परिवारों को आर्थिक बर्बादी से बचाया: बलबीर सिंह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








