Advertisement

UP: अलीगढ़ की महिला का गाजियाबाद में मर्डर, साथ आया शख्‍स फरार

Share

Gaziabad Murder: डाक्टरों का पैनल महिला के शव को पोस्टमार्टम करेगा। इधर अलीगढ़ में जानकारी मिलने पर अनेक रिश्‍तेदार व परिचित मृतक महिला के घर पहुंच गए है।

Share
Advertisement

गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के एक होटल में महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि महिला जिस शख्‍स के साथ होटल में आई थी वो फरार हो गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Advertisement

पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला कल रात 11.30 बजे होटल में आई थी। आज सुबह जब होटल के कमरे की सफाई के लिए स्टाफ पहुंचा तो उन्हें महिला का शव कमरे में पड़ा मिला।

मृतका अलीगढ़ की रहने वाली है

गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक होटल में महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में मिला।मृतका की पहचान अलीगढ़ निवासी प्रियंका देवी पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में हुई है। महिला बुधवार देर रात होटल में आकर रूकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डाक्टरों का पैनल महिला के शव को पोस्टमार्टम करेगा। इधर अलीगढ़ में जानकारी मिलने पर अनेक रिश्‍तेदार व परिचित मृतक महिला के घर पहुंच गए है।

पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी होगी और इसके लिए एक पैनल का भी गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पोस्‍टमार्टम के लिए पैनल गठित

महिला के पोस्‍टमार्टम के लिए पैनल गठित कर दिया गया है। पोस्‍टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला की मौत के लिए जिम्‍मेदार शख्‍स को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े: बागपत: स्‍कूल कैंपस में 6 साल के मासूम को रौंदा, स्कूल बस की चपेट में आने से मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *