Advertisement
क्राइम

प्रयागराज में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 व्यक्ति की मौत और एक घायल

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था एक बार फिर से तार-तार होती हुई दिखाई पड़ रही है। बता दें खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आ रही है। जहां पर दिनदहाड़ें कहासुनी के बाद दो पक्षों में गोलियां चल गई है। बता दें मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। हालांकि इस फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली से दुबई जा रहे Spicejet विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

कहासुनी के बाद चली गोलियां

बता दें खबर प्रयागराज के यमुनापार के नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल इलाके में मंगलवार को यजमानी के विवाद में तीर्थ पुरोहित बबुआ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं बबुआ के एक साथी लवकुश को भी गोली लगी है, जिसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों कि तलाश की जा रही है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अरैल इलाके के रहने वाले बबुआ तिवारी का दूसरे तीर्थ पुरोहितों से यजमानी को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में मंगलवार को लेकर फिर कहासुनी हो गई। सच्चा बाबा आश्रम के पास झगड़ा बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

हालांकि गोली लगने से बबुआ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी लवकुश जख्मी हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बबुआ को मृत घोषित कर दिया और लवकुश का इलाज चल रहा है। उधर घटना को लेकर अरैल गांव में हंगामा मचा हुआ है। पुलिस नाराज लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस नेता जमीर अहमद के पांच ठिकानों पर ED की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.