Advertisement

Crime News: 32 टुकड़ो में बेटे ने बाप का काटा शव, जानें पूरी वारदात

Share
Advertisement

एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला भी श्रद्धा हत्या कांड जैसा है, इतना ही नहीं हद  तो तब हो गई  बेटे ने अपने बाप को  बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। इस कांड को श्रद्धा हत्याकांड से जोड़कर इसलिए  देखा जा रहा है क्योंकि इसमें भी शव के 32 टुकड़े कर दिए गए, जबकि श्रद्धा हत्याकांड में 35 टुकड़े किए गए थे।

Advertisement

ये जुर्म की खबर कर्नाटक से सामने आई है। राज्य के बागलकोट में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर शरीर के 32 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने टुकड़ों को एक खुले बोरवेल में फेंक दिया। मामले के बारे में पता लगने के बाद पुलिस ने अर्थ मूवर्स की मदद से शरीर के अंगों को बरामद किया। आरोपी की पहचान विठला कुलाली के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना छह दिसंबर की बताई जा रही है। आरोपी की उम्र 20 साल के करीब है, लेकिन अगर खुलासे की बात करें तो इस बात की पूरी जानकारी आज हुई है, लेकिन जैसे ही इस बात की खबर जनता में फैली लोगों  में दहशत का माहौल देखऩे को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें