
Congo: कांगो में नाव पलटने की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। कांगो की बुसिरा नदी में एक बड़ा नौका हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि क्रिसमस मनाने घर लौट रहे लोगों से भरी नौका अचानक पलट गई है। जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोग लापता हैं।
कांगो के बुसिरा नदी में यात्रियों से भरी नौका अचानक लहरों में हिचकोले खाकर पलट गई। अपने घर क्रिसमस मनाने के लिए लौट रहे 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की सकती है। यह हादसा शुक्रवार देर रात बुसिरा नदी में हुआ। यात्रियों से भरी नाव अचानक पलट गई। स्थानीय अधिकारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।
क्रिसमस मनाने के लिए घर लौट रहे थे
बता दें कि नौका पलटने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब करीब चार दिन पहले ही देश के उत्तर-पूर्व में एक अन्य नाव के डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो में नौका पलटने की हालिया घटना में अब तक 20 लोगों को बचाए जाने की पुष्टि हुई है। दुर्घटनास्थल के पास स्थित इंगेंडे शहर के मेयर जोसफ जोसफ कांगोलिंगोली ने बताया कि नौका कांगो के उत्तर-पूर्व में जलक्षेत्र में थी और इसमें अधिकतर वे व्यापारी सवार थे जो क्रिसमस मनाने के लिए घर लौट रहे थे।
400 से अधिक लोग सवार थे
इंगेंडे के निवासी एनडोलो कैडी ने बताया कि नौका में 400 से अधिक लोग सवार थे और यह नौका बोएंडे के रास्ते में पड़ने वाले दो बंदरगाहों इंगेंडे और लूलो से होकर गुजरी थी, इसलिए ऐसा लगता है कि मृतको की संख्या अधिक होगी। कांगो के अधिकारी नौकाओं में क्षमता से अधिक लोगों को ले जाने के खिलाफ अक्सर चेतावनी जारी करते हैं और जल परिवहन संबंधी सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करते हैं लेकिन दूरदराज के क्षत्रो से आने वाले अधिकतर यात्री सड़क मार्ग से यात्रा करने का खर्च वहन नहीं कर सकते। अक्टूबर में देश के पूर्वी भाग में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से करीब 78 लोग मारे गए थे और जून में किंशासा के निकट हुई ऐसी ही दुर्घटना में 80 लोगों की जान चली गयी थी।
यह भी पढ़ें : जयपुर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, शवों की पहचान करना हो रहा मुश्किल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप