‘कांग्रेस ‘समस्या’ का नाम है देश की जितनी भी समस्या है वो सब…’, हरियाणा में CM योगी की हुंकार

CM Yogi
CM Yogi : हरियाणा के फरीदाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…1947 में देश की आजादी के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तत्काल होना चाहिए था। विवाद भी नहीं था। कांग्रेस की सरकार चाहती तो तत्काल निर्णय लेती… कांग्रेस ने विवाद खड़ा करके बैरियर खड़े करवाए… कांग्रेस जिस समस्या का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई… 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और 2019 में राम मंदिर विवाद सदा के लिए समाप्त हो गया… कांग्रेस ‘समस्या’ का नाम है। देश की जितनी भी समस्या है वो सब कांग्रेस ने दी है… देश को जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर कमजोर करने की चेष्टा हो रही है… यह सब कांग्रेस की देन है। कांग्रेस देश की समस्या का नाम है और भाजपा केवल समाधान है।”
हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग 8 को आएंगे नतीजे
बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। हरियाणा में 5 अक्बूटर को मतदान और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।
ये भी पढ़ें: ‘जम्मू कश्मीर के लोग PDP, NC और कांग्रेस इन तीन परिवार से त्रस्त हैं लोग फिर…’, जम्मू में बोले PM मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप