
भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप पर CM भगवंत मान ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हॉकी के खेल को पंजाब में अग्रणी बनाने और इसकी पुरानी शान बहाल करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 15वें पुरुष हॉकी विश्वकप’ की विजेता ट्रॉफी पंजाब पहुंच चुकी है। (Hockey World Cup 2023) CM मान ने उस ट्रॉफी का जोरदार स्वागत भी कर दिया है। CM मान ने गुरूवार को ट्रॉफी का अभिनन्दन करते हुए ट्विट लिखा।-
उन्होनें लिखा, भारत अगले साल राष्ट्रीय खेल हॉकी के विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। वर्ल्ड कप जीतने की ट्राफी पंजाब पहुँच चुकी है। ट्राफी का स्वागत करके खुशी हुई, उम्मीद है कि भारत 1975 की तरह यह ट्रॉफी जीतेगा। भारत सहित अन्य देशों के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आपको बता दें, 15वें पुरुष हॉकी विश्वकप का आरंभ 13 से 29 जनवरी 2023 होगा। (Hockey World Cup 2023) ये खेल कलिंगा हॉकी स्टेडियम ओडिशा में खेले जाएंगे। आडिशा राज्य हॉकी खेलों की मेजवानी दूसरी बार कर रहा है। इससे पहले साल 2018 में सफलतापूर्वक इन खेलों का आयोजन ओडिशा में किया गया था। एक बार फिर से भारत में हॉकी के खिलाड़ियों का मेला लगने वाला है। जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है।