Biharराज्य

मुख्यमंत्री रोजगार योजना : बिहार की महिलाओं के खातों में दूसरी किश्त भेजी गई

Bihar News : बिहार चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता में लौटे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने महिलाओं के लिए एक बार फिर खास कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना की अगली किश्त जारी करने की घोषणा की थी. इसके तहत अब महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं के खातों में धनराशि ट्रांसफर की. जानकारी के अनुसार यह राशि 25 लाख महिलाओं के खातों में भेजी गई है. इस मौके पर बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे.

खाते में आज पैसा भेजा गया

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे महिलाओं के खातों में वित्तीय सहायता भेजी, उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं के खातों में किसी कारणवश अब तक पैसा नहीं पहुँचा था या जिन्होंने फॉर्म देर से भरे थे, उनके खातों में आज यह राशि ट्रांसफर कर दी गई है.

35 सीटों तक ही सीमित रखा

श्रवण कुमार ने यह भी बताया कि आज जिन महिलाओं के खातों में पैसा भेजा गया है, उनकी संख्या लगभग 25 लाख है, उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के नेता यह दावा कर रहे थे कि महिलाओं को पैसा नहीं मिलेगा, लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें केवल 35 सीटों तक ही सीमित रखा.

योजना का महत्व

बता दें कि बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की थी. चुनाव से पहले ही महिलाओं के खातों में इस योजना की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये भेजे गए थे. अब सरकार ने फिर से लगभग 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये जमा किए हैं.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button