Chhattisgarh

CG: राजनांदगांव मे सीएम बघेल, बोले-‘135 लाख क्विंटल गोबर खरीदी से 270 करोड़ रूपए पशुपालकों…’

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम सांकरदाहरा में चातुर्मास महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन एवं किसान मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता की सेवा करना है। गरीब एवं जरूरतमंदों, माताओं, वनांचल क्षेत्र के आदिवासियों, किसान, मजदूर एवं संत महात्मा की सेवा करना है। हमारी सरकार ने लगातार इस दिशा में कार्य करते हुए लगभग 5 वर्ष पूर्ण किया है और इन 5 वर्षों में कई चुनौतियां भी रहीं।

छत्तीसगढ़ संस्कृति और परम्पराओं जाना जाता-CM

सीएम बघेल बोले कोविड-19 संक्रमण के समय विकट संकट आया। इस महामारी के दौरान सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाई गई। संतों का ध्यान गौवंश की रक्षा में रहता है। गौ सेवा करने से संतों का आशीर्वाद मिलता है, क्योंकि यह संतों के हृदय की बात होती है। पहले छत्तीसगढ़ नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ हमारी प्राचीन संस्कृति और परम्पराओं के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को संत महात्माओं का आशीर्वाद लगातार मिल रहा है और छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में ट्रेक्टर एवं हारवेस्टर जैसे आधुनिक यंत्र आ गये हैं। डेयरी एवं गौपालन अब घाटे का सौदा हो गया है। बैल को खुले में छोड़ देने के कारण फसलों को नुकसान होता है। सरकार द्वारा गौठान की परम्परा को मजबूत करने की कोशिश की गई। गौठानों को पुनर्जीवित करते हुए साढ़े 10 हजार गौठान बनाये गये हैं। 10 हजार 250 गौठान पूर्ण हो गये हैं, जो शेष रह गये हैं, उन्हें भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

अब तक 135 लाख क्विंटल गोबर खरीदी की गई है और 270 करोड़ रूपए गोबर बिक्री करने वाले पशुपालकों के खाते में चला गया है। खरीदे गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया और 12 लाख क्विंटल से अधिक वर्मी कम्पोस्ट खेतों में पहुंच गया है और हम जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह इस बात का उदाहरण है कि गोबर से इतना बड़ा व्यापार खड़ा हो सकता है। गौठान के कारण फसल चराई की शिकायत नहीं आती। गौठान में अब बाड़ी, गमला, दीया, प्राकृतिक पेंट निर्माण किया जा रहा है। अब तक 4 लाख लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया गया है।

रिपोर्ट-विपुल कनैया

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, सामने आया CCTV Footage

Related Articles

Back to top button