CBSE 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम आज होंगे जारी, जानें कैसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

Share

CBSE 10th Result 2022: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) आज यानी 22 जुलाई को कक्षा 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ CBSE आज ही अपनी 10वीं के परिणाम भी घोषित कर सकता है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रिजल्ट (CBSE 10th Result 2022) आज दोपहर 2 बजे के बाद परिणाम घोषित होने की संभावना है। इसी के साथ छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, results.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी ‘द्रौपदी मुर्मू’, प्रचंड बहुमत से दर्ज की ‘रायसीना की रेस’

इन स्टेप्स के जरिए चेक करे परिणाम

देश में CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के सभी छात्र को अपने परिणामों को लेकर काफी चिंता बनी हुई है। हालांकि जिस तरह से आज CBSE के 12वीं के नतीजे आए है। इसके अलावा रिजल्ट (CBSE 10th Result 2022) जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/ पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (CBSE 10th Result 2022) चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना रिजल्ट (CBSE 10th Result 2022) देख सकते हैं। CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट के साथ उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होगा। इस बार CBSE कक्षा 10वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा में 21 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए हैं।

CBSE 10th Result 2022 ऐसे करें चेक

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।

-होमपेज पर, “CBSE 10th Result 2022” लिंक पर क्लिक करें।

-अपना CBSE 10वीं रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।

-सबमिट पर क्लिक करें और आपका CBSE 10th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

CBSE 10th Result 2022 डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचकर दी जीत की बधाई

अन्य खबरें