Advertisement

भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान IMF ने बढ़ा दिया, देश की अर्थव्यवस्था FY24 में 6.3% की दर से बढ़ने की जताई उम्मीद

Share
Advertisement

IMF यानी कि International Monetary Fund ने भारत की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.1% से 6.3% कर दिया है। इस बात को मंगलवार (10 अक्टूबर) को जारी अक्टूबर 2023 की विश्व इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) रिपोर्ट में बताया गया है। 2 महीने पहले जून में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 0.20% बढ़ाकर 6.1% किया था।

Advertisement

IMF ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट कोFY25 के लिए 6.3% पर बरकरार रखा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ग्रोथ मजबूत रहेगी। ये तेजी अप्रैल-जून के दौरान अनुमानित से अधिक खपत का संकेत देती है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने विश्व विकास दर के अनुमानों में कमी की है।

IMF ने FY24 में ग्लोबल ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 3% कर दिया, जो FY23 में 3.5% था। साथ ही, IMF ने वैश्विक वृद्धि का अनुमान FY25 के लिए घटाकर 2.9 प्रतिशत कर दिया है। विश्व इकोनॉमिक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल ग्रोथ ऐतिहासिक स्तर 3.8% से भी बहुत नीचे है (2000–19)।

Advanced Economy की ग्रोथ रेट 1.5% रह जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा कि एडवांस इकोनॉमीज FY23 में 2.6% की रफ्तार से आगे बढ़ी थीं, जबकि FY24 में इनकी ग्रोथ दर 1.5% रह जाएगी और FY25 में इसकी ग्रोथ दर और धीमी होकर 1.4% पर आ जाएगी। विकासशील देशों और इमर्जिंग मार्केट्स की वृद्धि दर में भी गिरावट आएगी। IMF ने भी इमर्जिंग मार्केट्स और विकसित देशों की वृद्धि दर में कमी का अनुमान लगाया है। FY23 में उनका ग्रोथ 4.1% था, और FY24 और FY25 में इसका ग्रोथ 4% रहने का अनुमान है।

FY24 में चीन की GDP ग्रोथ रेट 5% रहने का अनुमान है

चीन को भी IMF ने जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान में कटौती की है। FY24 के लिए चीन का ग्रोथ अनुमान घटाकर 5% कर दिया गया है, जो पूर्वानुमान से 0.2% कम है। इसके अलावा, FY25 के लिए चीन की ग्रोथ का अनुमान 4.2% किया है, जो पूर्वानुमान से 0.3% कम है।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन वृद्धि, सेंसेक्स 297 अंक की वृद्धि के साथ 66,376 पर खुला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *