Advertisement

सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा भारत, अब भारत बनेगा दुनिया की फैक्ट्री

Share
Advertisement

भारत सरकार अब सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सफल होती नज़र आ रहीं है। कई विदेशी कंपनियों ने भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने की योजनाएं बनाई हैं, जिससे भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन में आत्मनिर्भरता मिल सकती है। इसके अलावा  यह कंपनियां भारत को चीन की जगह भारत में निवेश बढ़ाने के प्रयासों को बढ़ावा दे रही हैं।

Advertisement

माइक्रॉन टेक्नोलॉजी लिमिटेड एक अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी  ने भारत में सेमीकंडक्टर असेंबली और पैकेजिंग प्लांट्स की स्थापना करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही, ताईवान की कंपनी फॉक्सकॉन भी भारत में अपने निवेश और कर्मचारियों की संख्या को डबल करने की तैयारी कर रही है। फॉक्सकॉन का लक्ष्य है भारत के मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में विश्वस्तर परिपक्वता प्रदान करना।

भारतीय अर्थव्यवस्था एक नई दिशा की ओर

यह स्वागतापूर्ण ख़बर है क्योंकि इससे सेमीकंडक्टर उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सकती है, जिससे भारत का आर्थिक विकास बढ़ सकता है। यह निवेश भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन के क्षेत्र में विश्वभर में महत्वपूर्ण भूमिका देने के रूप में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाने का सुनहरा मौका मिल रहा है, बल्कि यह चीन की जगह विश्व में फैक्ट्री के रूप में उभरने का मौका भी हो सकता है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा में तेजी से बढ़ने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय नौसेना चीन के समुद्री चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार, 2035 तक अपनी शक्तियों को मजबूत करने की योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें