Advertisement

Gold Silver Price: सोने-चांदी के दाम में थोड़ा बदलाव, जानें अपने शहर का दाम

Gold Silver Price
Share
Advertisement

Gold Silver Price: अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे है तो आपको खरीदारी करने से पहले ये जान लेना चाहिए कि आज सोने के भाव क्या है… आपको बता दें कि सोना-चांदी के दाम में थोड़ा बदलाव है। देश में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48,010 रुपये है। बीते दिन 48,000 भाव था। यानी दाम 10 रुपये बढ़े हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 52,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Advertisement

सोना-चांदी के दाम में थोड़ा बदलाव

बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 52,360 था यानी दाम 10 रुपये बढ़े हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 48,010 रुपये है। कल ये कीमत 48,000 रुपये थी। आज सोने (Gold Silver Price) की कीमत 10 रुपये बढ़ी है। राजधानी में आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम, 52,370, जो कल 52,360 रुपये थी। यानी आज दाम 10 रुपये बढ़े हुए हैं। बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 61,700 है।

लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 48,010 रुपये

जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें। ISO द्वारा सोने (Gold Silver Price) की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *