Uttar Pradeshराज्य

मथुरा में अवैध मुस्लिम बस्तियों पर चलेगा बुल्डोजर..

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के समीप रेलवे लाइन के किनारे बसी मुस्लिम बस्ती के करीब 250 मकान होंगे ध्वस्त… रेलवे ने मकानों पर नोटिस चस्पा कर 20 दिन का समय दिया। श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद लगातार सुर्खियों में है। श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा रेलवे विभाग और रेल मंत्री को लगातार शिकायत की जा रही थी।

शाही ईदगाह के समीप रेलवे लाइन के दोनों तरफ अवैध रूप से मुस्लिमों द्वारा अतिक्रमण कर मकान बना दिए गए हैं। जिस तरह औरंगजेब ने श्री कृष्ण जन्मभूमि को तोड़कर अवैध रूप से मस्जिद बनाई थी। अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।

रेलवे विभाग ने शाही ईदगाह के समीप से मथुरा वृंदावन के लिए जा रही रेलवे लाइन के दोनों तरफ बने करीब ढाई सौ मकानों को चिन्हित किया है, और घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। लोगों को 20 दिन में जगह खाली करने के लिए कहा गया है।

यह पूरा मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। लोगों का कहना है कि वह 50 वर्ष से अधिक समय से यहां पर रह रहे हैं। जब मकान बने थे तो किसी ने उन्हें रोका नहीं, अब उनके घर तोड़े जाएंगे, तो वह कहां जाएंगे वह बेघर हो जाएंगे, वो किसी भी हाल में यहां से हटने वाले नहीं, चाहे प्रशासन कितना भी प्रयास कर ले।

रिपोर्ट – परवेश चतुर्वेदी

ये भी पढ़े: Lucknow: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले ट्विटर ट्रेंड हुआ ‘डबल इंजन जीआईएस 2023’

Related Articles

Back to top button