Bomb On The Plane : कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल हावाइ अड्ड़े पर इंडिगो के विमान में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट के डायरेक्टर के अनुसार, कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E3074, जो सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी, तभी बम की अफवाह मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया.
इंडिगो विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया. यहां विमान की पूरी तरह से जांच की गई. बोर्डिंग के समय क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान के अंदर बम है. कागज मिलने के तुरंत बाद यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया. चेकिंग का काम अभी भी चल रहा है.
सभी सावधानी के उपाय किए जा रहे
वहीं, एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि पैसेंजर और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन की सेफ्टी को सुनशिजुत करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के हिसाब से सभी सावधानी के उपाय किए जा रहे हैं. फ्लाइट रोके जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 : किस दिन रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जान लें सही तारीख और नियम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









