Bihar: पीएम ने कहा है देश को बनाएंगे सोने का शेर- सम्राट चौधरी

BJP Meeting

BJP Meeting

Share

BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिहार द्वारा राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बुधवार से दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो आदमी स्वयं बीमार हो वो बिहार को संभाल नहीं सकता है। इसलिए आपके पास एक मजबूत नींव रखने का मौका है।

सोनिया दबाती थीं स्विच तो बोलते थे मनमोहन’

उन्होंने कहा, देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा मेक इन इंडिया बनाओ अब इस देश को सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना है। जो दुनिया मे दहाड़ने का काम करेगा। आज दुनिया में हम दहाड़ रहे हैं। मालदीप के एक मंत्री ने कमेंट कर दिया तो वहां तीन-तीन मंत्रियों को हटाना पड़ गया। पहले जब तक सोनिया गांधी स्विच नहीं दाबती थीं तब तक मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे।

‘रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सकुशल तिरंगा लेकर लौटे थे भारतीय’

उन्होंने कहा, यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई चल रही थी इस बीच हमारे देश के कई भाई-बहन यूक्रेन में फंसे हुए थे। देश के प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया कि हमारे बच्चों को निकलने का रास्ता दीजिए इसके बाद हमारे बच्चे तिरंगा लेकर सकुशल भारत वापस लौटे।

‘भाजपा की सरकार बनी तो माता सीता का भी भव्य मंदिर बनेगा’

सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम का सपना जरूर पूरा हो रहा है। भाजपा ने कई लोगों को कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया है। एक बार भाजपा की सरकार बनाइए मां सीता का भी उसी तरह से भव्य मंदिर बनाने का कार्य किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि आप 2024 में 40 की 40 सीट एनडीए को जीता देते हैं तो 2025 में भाजपा यहां सरकार बनाने का काम करेगी। क्योंकि हम लोगों ने कभी कर्पूरी ठाकुर जी को मुख्यमंत्री बनाया था एक बार नहीं बल्कि दो बार। यह लालू जी जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं भाजपा के 39 विधायकों ने समर्थन दिया था तब लालू जी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। नीतीश जी तो बोल ही नहीं सकते हैं एक बार नहीं बल्कि पांच-पांच बार मुख्यमंत्री बनाने का काम बीजेपी ने किया है।

‘भाजपा ने कंधे पर बैठाकर नीतीश को बनाया सीएम’

वह बोले, उनकी राजनीतिक हैसियत क्या रही है यह भी बता देता हूं। नीतीश कुमार ने जॉर्ज साहब के नेतृत्व में पार्टी बनाई। लव कुश समाज के लोगों ने यह पूरी पार्टी की संरचना खड़ी की थी। 1995 में नीतीश कुमार जी जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे उसे 6 सीट आई थीं और बीजेपी को उस चुनाव में भी 41 सीट मिली थीं। भाजपा ने कंधे पर बैठाकर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाना है। यह स्पष्ट कर देते हैं।

‘नीतीश कुमार ने लोगों को बनाया शराबी’

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब बिहार में घूमते हैं तो वह कहते हैं कि शराबबंदी हमने कर दी। मैं पूछना चाहता हूं कि शराबी बनाया किसने। 2005 में बिहार में शराब की कुल 987 दुकान थीं और 2016 में जब नीतीश कुमार जी ने फैसला लिया कि हम शराबबंदी करेंगे तब बिहार में शराब की 11000 दुकानें थीं।

‘बिहार में लाखों लोग बने माफिया’

उन्होंने कहा बिहार के लोगों को 11 गुना शराबी किसने बनाया? नीतीश कुमार ने। आज एक बार कोई फोन उठा ले और कह दे कि हमको घर पर शराब चाहिए तो होम डिलीवरी मिल जाएगी। कल तक 11000 दुकान थीं और आज लाखों दुकानें खुल गई हैं। लाखों लोग माफिया हो गए हैं। शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया यही तीन अपराधी हैं बिहार में। भाजपा की सरकार बनाइए यह तीनों अपराधी या तो नेपाल भागेंगे या गया में पिंडदान देने का काम होगा। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु कुमारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरपीसी सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Controversial Statement: इतने दिनों से राम बिना प्राण के थे क्या?- फतेह बहादुर सिंह

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar