
Bihar: वैसे तो किसी भी क्षेत्र में बिहार के लोग किसी से कम नहीं हैं और अब बात सफाई की है तो कैसे पीछे रह सकते हैं। बिहार के पटना की महिलाएं स्वच्छता अभियान में अपना एक अलग मुकाम स्थापित की हैं। जिसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विशेष अतिथि के रूप में दर्ज कराएंगी उपस्थिति
पटना के स्वच्छता अभियान में अपना एक अलग मुकाम स्थापित करने वाली महिलाओं की एक टीम स्वच्छांगिणी अब अपनी उपस्थिति दिल्ली में भी दर्ज कराएंगी। यह महिलाएं गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। गौरतलब है कि यह पहली बार हो रहा है की पटना के सफाई कर्मियों को दिल्ली के परेड में शामिल होने का मौका मिले। जिसके बाद सब को इस बात की बहुत खुशी है। बता दें पटना नगर निगम द्वारा विशेष रूप से इन महिलाओं को दिल्ली भेजा जा रहा है।
कौन-कौन है इसमें शामिल
दिल्ली जाने वाली महिलाओं में रानी देवी, तेतरी देवी, रिंकू देवी और इंदु देवी शामिल हैं। 2021 से कर रही है काम पटना नगर निगम द्वारा 2021 से ही महिलाओं की टीम सफाई कार्य कर रही हैं। पाटलिपुत्र एवं नूतन राजधानी अंचल के वार्डों में इनके द्वारा मेनहॉल सफाई का कार्य किया जा रहा है। मशीनीकृत सफाई के लिए इन्हें पूर्व में विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था।