50 हजार का इनामी मनीष यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एसटीएफ के एक जवान को भी लगी गोली

Bihar

Bihar

Share

Bihar : बिहार पुलिस ने कुख्यात मनीष यादव पर इनाम भी घोषित कर रखा था। कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था।

गोपालगंज में पुलिस और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। कुख्यात मनीष यादव को एसटीफ और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मार गिराया है। अपराधी की लगी गोली से एक एसटीफ का जवान भी घायल हो गया है। जिसे घायल हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार घायल जवान की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के पास की बताई जा रही है। रामपुर खुर्द गांव में हुए इस एनकाउंटर में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

पुलिस तलाश रहीं थी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुख्यात मनीष यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। मनीष यादव को कई मामलों में पुलिस तलाश रहीं थी। पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का वह नामजद आरोपी था। उस पर गोपालगंज जिले में कई हत्या के मामले दर्ज थे। मुखिया अरविंद यादव की हत्या के बाद गोपालगंज एसपी ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा था। अपराधी मनीष यादव गोपालगंज जिले के ऊंचकागाव थाना क्षेत्र के भगवान टोला गांव का निवासी था।

मनीष यादव मारा गया

मनीष यादव ने लूट और डकैती जैसे कई संगीन अपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए बाबू गैंग के नाम से गैंग खड़ा किया है। बाबू गैंग में शामिल कई सदस्यों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर के जेल भेज चुकी है। पुलिस को बाबू गैंग के लीडर की लंबे समय से तलाश चल रही थी। हर बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। पुलिस को इस बार बाबू गैंग के लीडर मनीष यादव के पहुंचने की पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद इलाके में नाकेबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव मारा गया।

यह भी पढ़ें : लीगल मेट्रोलॉजी विंग द्वारा लीगल मेट्रोलॉजी अधिनियम, 2009 के उल्लंघनकर्ताओं से 21 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना एकत्रित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *