
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है। इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुए इस चैंपियनशिप में भाग ले रही सभी टीमों मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को पराजित किया है।
सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की इस खिताबी जीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं।ट
ये भी पढ़ें : गांव स्तर के विवादों को आपसी सहमति से सुलझाएं पंचायतें : मंत्री अमन अरोड़ा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप