बिहार: जानिए नए बजट में किस विभाग को क्या मिला…

Bihar Budget 2024-25
Bihar Budget 2024-25: बिहार विधानसभा में बिहार के वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बजट पेश किया। इस बजट में शिक्षा का विशेष ध्यान रखा गया। बात अगर इसके आकार की करें तो यह पिछले वर्ष के वित्तीय बजट से 16840.320 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह बजट कुल 2,78,725.72 करोड़ रुपये का है।
शिक्षा विभाग पर खर्च होंगे 52,639.03 करोड़ रुपये
विस्तार से जानते हैं कि इस बजट में किस विभाग के लिए कितना धन आवंटन किया गया है। गौर से देंखे तो इस बजट का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा विभाग पर खर्च किया जाएगा। विभाग के लिए कुल 52,639.03 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वहीं कृषि विभाग के लिए भी 3,600.92 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग के लिए 11,422.68 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
बिहार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट
कुल बजट… 2,78,725.72 करोड़ रुपये
किस विभाग को कितना बजट आवंटित (करोड़ में)
शिक्षा विभाग – 52639.03
स्वास्थ्य विभाग – 14932
कृषि विभाग – 3600.92
ग्रामीण विकास – 14296.71
समाज कल्याण – 8238.57
शहरी विकास – 11298.72
जल संसाधन – 4398.52
पथ निर्माण – 5702.81
भवन निर्माण – 5012.65
वित्त विभाग – 2734.50
राजस्व, भूमि सुधार – 1871.48
योजना विकास – 2216.48
PHED – 1848.22
उद्योग विभाग – 1833.09
एससी-एसटी कल्याण विभाग – 1802.73
पशु, मत्स्यपालन विभाग – 1631.35
विधि विभाग – 1315.13
पंचायती राज विभाग – 11025.84
गृह विभाग – 16323.83
ऊर्जा विभाग – 11422.68
आपदा प्रबंधन विभाग – 5276.25
श्रम संसाधन विभाग – 1226.42
खाद्य उपभोक्ता विभाग – 1250.20
सहकारिता विभाग – 1209.36
विज्ञान प्रद्योगिकी विभाग – 1072.31
सामान्य प्रशासन विभाग – 1032.82
लघु जल संसाधन विभाग – 1030.95
मद्य निषेध,निबंधन विभाग – 674.55
पर्यटन विभाग – 462.44
परिवहन विभाग – 451.46
कला संस्कृति विभाग – 260
सूचना जनसंपर्क विभाग – 254.24
खेल विभाग – 183.20
गन्ना उद्योग विभाग – 123.80
बीपीएससी विभाग – 98.92
निगरानी विभाग – 45.60
संसदीय कार्य विभाग – 9.87
सूचना प्राविधिक विभाग – 278.44
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: विधायक डॉ. संजीव बोले… अपहरण का मामला हास्यास्पद, पार्टी के कुछ लोगों का षडयंत्र
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”