Advertisement

6 साल से मर्डर केस में फरार चल रही महिलाएं गिरफ्तार, तीनों पर थे 50-50 हजार के इनाम

Share

दिल्ली में 6 साल से एक मर्डर केस में फरार चल रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों महिलाओं पर 50 हजार का इनाम घोषित था ।

dilli mahila crime
Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली में 6 साल से एक मर्डर केस में फरार चल रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों महिलाओं पर 50 हजार का इनाम घोषित था और कोर्ट ने भी तीनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान ममता(31), वर्षा(29) और प्रकाशी(48) के रूप में हुई है। इन तीनों पर एक शख्स की हत्या का आरोप है।

Advertisement

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

दिल्ली क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 13 मार्च 2016 को एक कार को रास्ता देने को लेकर दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 2 पड़ोसियों के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प में ग्यारसा राम नामक शख्स की मौत हो गई थी। इन तीनों महिलाओं और इनके साथ कुछ लोगों ने मिलकर उस पर रॉड और तलवार से हमला किया गया था।

इस पूरे मामले में हरि किशन,वीर सिंह, सौरव, प्रेम सिंह और और ब्रिज मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जांच के दौरान प्रकाशी और उसकी 2 बेटियां वर्षा और ममता फरार हो गईं। मामले में पुलिस ने चार्जशीट पेश कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने 29 जुलाई 2016 को तीनों महिलाओं को भगोड़ा घोषित कर दिया था। फिर दिल्ली पुलिस ने इन सभी महिलाओं पर 50-50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। वहीं, जानकारी के मुताबिक, उसे 1 सितंबर 2022 को सूचना मिली कि सभी महिलाएं त्रिलोकपुरी में रह रही हैं। इसके बाद जाल बिछाया गया और सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *