Advertisement
बड़ी ख़बर

West Bengal: ममता मंत्रिमंडल में बड़ी फेरबदल, जानिए बाबुल सुप्रियो समेत कौन-कौन बनें मंत्री

Share
Advertisement

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर दिया है। तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो भी शामिल हैं। कोलकाता में 9मंत्रियों ने शपथ ली है।

Advertisement

इनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहासिस चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं। बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली।दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था।

उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद खाली होने से यह बदलाव किया गया है। टीएमसी ने कहा कि साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद यह ममता सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है। 2021 में टीएमसी तीसरी बार बंगाल में सत्तारूढ़ हुई है।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ममता बनर्जी की सरकार शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह घिरी है। राज्य के वरिष्ठ मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तारी के बाद मंत्रिमंडल से हटाया गया है। ममता सरकार में अभी 21 कैबिनेट मंत्री, 10 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 9 राज्यमंत्री हैं। विधानसभा की सदस्य संख्या के अनुसार राज्य में 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

Recent Posts

Advertisement

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

अजब-गजब: गोपालगंज में गधे पर बैठकर नामांकन के लिए पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी

Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…

May 3, 2024

This website uses cookies.