Advertisement

Weather Update: भारी बारिश से 20 राज्यों में आफत, गुजरात में अब तक 63 की मौत

Monsoon 2022
Share
Advertisement

Weather Update: भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून (Monsoon 2022) सक्रिय हो गया है और 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं गुजरात में अब तक 63 की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में 76 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 9 लोग मारे गए हैं। इस बीच, मध्यप्रदेश में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण 6 जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली।

Advertisement

भारी बारिश से 20 राज्यों में आफत

उत्तराखंड के सभी ज़िलों में गरज के साथ बारिश (Monsoon 2022) की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं नोएडा के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुजरात में नवसारी ज़िले में बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पूर्णा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

नोएडा के कई हिस्सों में आज सुबह हुई बारिश

गुजरात के क्षेत्र में भारी बारिश (Monsoon 2022) के कारण अमराईवाड़ी में सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत 33 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना में गोदावरी नदी ने दूसरे खतरनाक स्तर के निशान को पार कर गई है। दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में सोमवार को बारिश हुई तो वहीं, राजस्थान में अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *