Twitter पर छिड़ गई जंग, असम के CM ने ट्विटर बायो में India बदलकर किया ‘BHARAT’

Share

कल हुए विपक्ष की बैठक में विपक्ष द्वारा अपने गठबंधन का नाम ‘I.N.D.I.A’ रखे जाने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल का बायो बदल लिया। इसमें उन्होंने INDIA को हटाकर ‘भारत’ कर लिया। सीएम सरमा ने विपक्षी गठबंधन के इस नए नाम की जमकर आलोचना की।

आपको बताते चलें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को अपने ट्विटर बायो में ‘इंडिया’ हटाकर ‘भारत’ कर लिया। मुख्यमंत्री ने INDIA की जगह ‘भारत के लिए भाजपा’ वाक्यांश का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा, ‘अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हम भारत के लिए काम करना जारी रखेंगे।’

आपको बता दें कि अपने ट्विटर बायो में ‘भारत’ जोड़ने वाले हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के पहले नेता हैं। विपक्षी गठबंधन के नए नाम को लेकर बीजेपी नेताओं ने जमकर निशाना साधा। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा नाम बदलने से चेहरा नहीं बदलता। INDIA का मुकाबला तो ‘भारत’ ही करेगा।

आपको बताते चलें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का यह कदम तब आया जब 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने बेंगलुरु में दो दिवसीय विचार-मंथन के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने महागठबंधन के लिए ‘I.N.D.I.A’ नाम सामने रखा। विपक्ष के अनुसार, इंडिया का अर्थ है: I – भारतीय, N – राष्ट्रीय, D – विकासात्मक, I – समावेशी, A – गठबंधन।

कांग्रेस के नेताओं ने कसा तंज

हिमंत बिस्वा सरमा के इंडिया पर तंज कसने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनसे पूछा कि उनके ट्विटर बायो में इंडिया का जिक्र क्यों है और क्या मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया सभी के नाम अब बदल दिए जाएंगे। हिमंत ने अपना ट्विटर बायो ‘असम के मुख्यमंत्री, इंडिया’ से बदलकर ‘असम, भारत के मुख्यमंत्री’ कर दिया है।

ये भी पढ़ें: विपक्षी दलों का 2024 चुनाव के लिए मंथन, ‘INDIA’ हो सकता है गठबंधन का नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *