Advertisement

औरंगजेब और टीपू सुल्तान का स्टेटस लगाने पर कोल्हापुर में हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share
Advertisement

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संप्रदायिक हिंसा का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब और टीपू सुल्तान की तारीफ का एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद दंगा भड़क गया। कोल्हापुर में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पथराव हुआ। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई, पुलिस ने तुरंत लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को तितर बितर किया।

Advertisement

दरअसल, एक के बाद एक कई लड़कों ने अपने व्हाटसऐप स्टेट्स पर औरंगजेब की फोटो लगाई थी और आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं, जिसको लेकर हिन्दू संगठनों ने कड़ी नाराज़गी जताई थी। हिन्दू संगठनों ने बुधवार को इसका विरोध करने का ऐलान किया था। संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था। इसके बाद कोल्हापुर में कई जगहों पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर जुटे थे। इस दौरान हिंसक झड़प देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने खूब कोहराम मचाया। आज सुबह 9 बजे से ही विरोध मार्च में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में लाने और भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस हिसंक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस कार्रवाई कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *