Advertisement

मणिपुर में हिंसा लगातार जारी, गोलियों से भूना महिला का चेहरा

Share
Advertisement

मणिपुर में जारी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मणिपुर के इंफाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और हत्या के बाद अपराधियों ने महिला का चेहरा विकृत कर दिया गया। जिससे एक बार फिर मणिपुर में दहशत फैल गई है।

Advertisement

दरअसल आपको बतातें चलें मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सावोमबुंग इलाके में शनिवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारें यहीं नहीं रुकें, हत्या करने के बाद हत्यारों ने महिला का चेहरा भी बिगाड़ दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि करीब 50 साल की महिला को उसके घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर गोली मारी। मणिपुर में हिंसा का दौर अभी भी जारी है और इंटरनेट बैन अगले पांच दिन तक के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हथियारबंद हमलावरों भागने से पहले महिला का चेहरा विकृत कर दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मणिपुर पुलिस के जवान आसपास के इलाके के कुछ घरों में तलाशी और छापेमारी कर रहे हैं।

महिला मारिंग नगा समुदाय से थी

आपको बतादें अधिकारियों ने कहा कि वारदात स्थल के आसपास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि महिला को कुछ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। वह मारिंग नगा समुदाय से संबंध रखती थी। आपको बतादें राज्य में 20 जुलाई तक इंटरनेट बैन रहेगा।

आपको बतादें पुलिस ने कहा कि 50 वर्षीय महिला को उसके आवास पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर गोली मार दी और भागने से पहले बंदूकधारियों ने उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला मारिंग नागा सुमदाय से थी और माना जा रहा है कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थीं।

ये भी पढ़ें: करणी सेना व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में किया हंगामा, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें