Advertisement
बड़ी ख़बर

दिल्ली में हिंसा के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड में, प्रदेश में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Share
Advertisement

यूपी पुलिस ने शनिवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प के बाद राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया। कल दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के दौरान शोभा यात्रा निकालते समय पथराव किया गया। दिल्ली में जागीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस लगातार कई जगह रात से ही उपद्रवियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने में लगी है। जिसके बाद  बाद हिंसा के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया।

Advertisement

इसके साथ ही दिल्ली के सभी डीसीपी, ज्वाइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर को आदेश दिए गए हैं कि वह जहांगीरपुरी बवाल के बाद अपने-अपने जिले और जोन में सतर्क रहें। दिल्ली से सटे सभी इलाकों को अलर्ट जारी रहने को कहा गया है। किसी भी जगह पर ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग के लिए कहा गया है।

यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी

यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। गाजियाबाद, बागपत पुलिस और मेरठ जोन के वरिष्ठ अधिकारी कई इलाको में गश्त लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे मॉनिटरिंग चलती रहती है। हिंसा को देखते हुए यूपी में भी अलर्ट जारी किया गया। यूपी के कई जिलों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-NCR में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

गाजियाबाद में दिल्ली हिंसा के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद के इलाकों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस अफवाह फैलाने वालों सख्त निगाह रख रही है। नोएडा में CP अलोक कुमार सिंह ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। सभी धर्म गुरु के माध्यम से शान्ति बनाए रखने की अपील की है। आलोक कुमार ने कहा कि जनता किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। दिल्ली हिंसा के बाद लखनऊ में भी अलर्ट जारी किया है।कमिश्नर डीके ठाकुर ने कल देर रात पैदल गश्त किया। कमिश्नर ने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। वहीं पुराने लखनऊ इलाके में पैदल गश्त किया। वहीं मथुरा में प्रसिद्ध मंदिरों में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई।

Recent Posts

Advertisement

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…

May 3, 2024

अजब-गजब: गोपालगंज में गधे पर बैठकर नामांकन के लिए पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी

Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…

May 3, 2024

This website uses cookies.