Advertisement

UP Phase-2 Election 2022 : यूपी में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 23.03% हुआ मतदान

UP Phase-2 Election 2022
Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: UP में आज दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर व बदायूं जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए वोट (UP Phase-2 Election 2022) डाले जा रहे है। इस चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 2,01,42,441 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। दूसरे चरण के चुनाव (UP Phase-2 Election 2022) के लिए 12538 मतदान केंद्रों पर 23352 बूथ बनाए हैं।

Advertisement

9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी, 11:00 बजे तक 23.3 प्रतिशत हुआ मतदान

सहारनपुर 25.26%

बिजनौर 24.34%

मुरादाबाद 25.99%

संभल 22.95

रामपुर 21.76%

अमरोहा 22.99%

बदायूं 21.87 %

बरेली 20.99%

शाहजहांपुर 21.58

उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण का मतदान (UP Phase-2 Election 2022) जारी, 9 जिलों के 55 सीटों पर हो रहा है मतदान, 586 उम्मीदवार मैदान में है। लखनऊ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जनपद हजरतगंज से मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी व अन्य कर्मचारी कंट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ और बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *