Advertisement

Twin Tower Demolish: ट्विन टावर को गिराने की उल्टी गिनती शुरू, विस्फोट के 9 सेकंड कर सकते हैं बहुत बीमार!

Share

सीएम योगी ने अधिकारियों को ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण (Twin Tower Demolish) में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

Twin Tower Demolish
Share
Advertisement

Twin Tower Demolish: नोएडा के सेक्टर-93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर्स (Supertech Twin Tower) को 28 अगस्त (रविवार) को गिरा दिया जाएगा। 28 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे से 2:45 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके लिए विस्फोटक लगाने समेत सारे तकनीकी काम पूरे किए जा चुके हैं। ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण के मद्देनजर वहां आसपास कि सोसाइटी और टावर में रह रहे लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डॉक्टरों का मानना है कि ट्विन टावरों के गिरने से इतना जबरदस्त वायु प्रदूषण होगा कि आस-पास रहने वाले लोगों को गम्भीर दिक्कते हो सकती हैं।

Advertisement

डॉक्टरों का मानना है भले ही नौ सेकंड में नौएडा के वो ट्विन टावर मिट्टी में मिल जाएं लेकिन उनके साइड इफेक्ट नौ सेकंड में कतई खत्म नहीं होने वाले। दरअसल 32 मंजिला इमारत के आसपास कई हाईराइज सोसाइटियां हैं, जिनमें हजारों की संख्या में लोग रहते हैं।

सीएम योगी ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के दिए निर्देश

वहीं IIDC ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के सामने टविन टावर के ध्वस्तीकरण (Twin Tower Demolish) की पूरी रुप रेखा पेश की। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे टविन टावर का ध्वस्तीकरण किया जाएगा। टावरों में 9600 होल करके 3700 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भरी जाएगी। जिसपर सीएम योगी ने अधिकारियों को ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

आपको बता दें भारत में पहली बार इतनी बड़ी इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। करीब 800 करोड़ों की लागत से अधूरे बनकर खड़े ये टावर महज कुछ ही सेकंड्स में मलबे में तब्दील हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें