Advertisement

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा, कई लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Kullu Road Accident
Share
Advertisement

Kullu Road Accident: सोमवार को हिमाचल प्रदेस के कुल्ली जिले में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में अभी तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि पांच से छह और शव बस के नीचे फंसे हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य जारी है।

Advertisement

हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा

DC कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (Kullu Road Accident) ज़िले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस के चट्टान से गिरने से 10 से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंची। स्कूल बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि स्कूल के बच्चे भी बस में थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

PM मोदी ने हादसे पर जताया शोक

इस कुल्लू बस हादसे (Kullu Road Accident) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।  उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

जानें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर (Kullu Road Accident) शोक जताते हुए कहा है कि कुल्लू की बस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैंने हिमाचल प्रशासन से बात की है, बचाव कार्य पूरी गति से चल रहा है। NDRF भी शीघ्र घटनास्थल पर पहुँचने वाली है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *