Advertisement

मनाली से जालंधर जा रही पर्यटकों की बस हुई हादसे का शिकार, 15 से अधिक यात्री हुए घायल

Share
Advertisement

हिमाचल प्रदेश से एक बेहद ही दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें हिमाचल के बिलासपुर शहर से सटे राष्ट्रीय मार्ग पर एक यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है। वहीं ये हादसा राष्ट्रीय मार्ग पर मनाली से जालंधर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस पलट गई है। बता दें इस हादसे में करीब 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे है। वहीं 11 घायल यात्रियों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पीजीआई रेफर किया गया है।

Advertisement

बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा

फिलहाल इस हादसे की पूरी जानकारी के अनुसार घायल सभी यात्री अलग-अलग शहरों से आए हुए हैं। वहीं बिलासपुर प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायलों को 5,000 रूपये प्रति व्यक्ति और आंशिक रूप से घायलों को 2,000 रूपये प्रति व्यक्ति आर्थिक सहायता राशि दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में थाना सदर बिलासपुर में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें