Advertisement

क्लीनिक में महिला को बेहोश कर डॉक्टर ने किया रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Share

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक क्लीनिक में शादीशुदा महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। आरोपी डॉक्टर वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा ।

rape
Share
Advertisement

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक क्लीनिक में शादीशुदा महिला के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। आरोपी डॉक्टर अपने घर पर ही वेल केयर नामक क्लीनिक चलाता है। लेकिन, ये घटना सालभर पहले की है, जिस दौरान आरोपी डॉक्टर ने महिला को पहले बेहोश किया फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए थे।

Advertisement

एक साल से वो आरोपी डॉक्टर लगातार इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा और एक साल में कई बार महिला से रेप भी किया।

वहीं, इस मामले में ताजा जानकारी है कि 6 दिन पहले भी डॉक्टर ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने किसी तरह हिम्मत कर अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने सोमवार यानी आज परिवार के साथ थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं, आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी डॉक्टर निकला झोलाछाप

जानकारी के अनुसार, महिला की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला की आरोपी रिजवान के पास कोई डिग्री या सर्टिफिकेट नहीं है। वह घर पर ही फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रहा था और इलाज करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *