Advertisement

चंद्रयान-3 के जश्न के बीच स्वामी चक्रपाणि का आया विवादित बयान, कहा- बनाया जाए हिंदू राष्ट्र

Share
Advertisement

New Delhi: चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चांद पर सफल लैंडिंग के बाद देश में खुशियों का माहौल है। इसी बीच अखिल भारतीय हिंदू/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का एक बयान सामने आया है। दरअसल, चक्रपाणि का कहना है कि ‘चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह शिव शक्ति पुनीत को वहां की राजधानी बनाना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि ‘ऐसा करने से वहां कोई आतंकी जिहादी मानिसकता से नहीं पहुंच पाएगा।’ इसके साथ ही उन्होंने चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह का नाम शिव शक्ति रखने पर पीएम मोदी का आभार जताया है।

Advertisement

चांद को कर दिया जाए ‘हिन्दू राष्ट्र’ घोषित

स्वामी चक्रपाणि ने आगे कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चांद पर चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ रखा है, लेकिन इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग, और देशों के लोग वहां पर जाकर के वहां ‘गजवा-ए-हिंद’ न बनाएं, इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को बनाया जाए।’


कोई दूसरा जाकर चांद पर ना करे जिहाद

स्वामी चक्रपाणि ने कहा कि ‘इसके पहले कि कोई दूसरा जाकर के चांद पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर के कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। उसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।’

बता दें कि प्रधानमंत्री ने विदेश दौरे से लौटते ही सीधे मिशन की टीम से मिलने बेंगलुरु गए थे। जहां उन्होंने घोषण करते हुए कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उसे शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद अखिल भारतीय हिंदू/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अजीबोगरीब मांग कर दी है।

ये भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और अडानी पर कसा तंज, कहा ‘चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *